Uttarakhand: गुलदार का आतंक…5 साल के मासूम को मां के हाथ से खींच ले गया, गांव में दहशत

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के न्याय पंचायत सारी अंतर्गत सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुलदार ने पांच साल के मासूम बच्चे को उसकी मां के हाथ से झपटकर जंगल की ओर खींच लिया। घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि बच्चे की तलाश लगातार जारी है।

Leopard Snatches 5-Year-Old Child from Mother’s Hands in Rudraprayag, Panic Grips Village: ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पांच वर्षीय दक्ष पुत्र हेमंत सिंह अपनी मां के साथ घर के आंगन में था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर आए गुलदार ने बच्चे पर झपट्टा मारा और मां के हाथ से उसे छीनकर जंगल की ओर भाग गया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार ओझल हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट: 5 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

घटना के तुरंत बाद गांव के लोग एकजुट होकर बच्चे की तलाश में जुट गए। जंगल और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, गांव में बच्चों और महिलाओं को लेकर खासा डर बना हुआ है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त संदेश, पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय चालों को करारा झटका

इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जान से खिलवाड़: 32 स्लीपर सीट वाली बस में ठूंस दिए 100 से ज्यादा छात्र, एआरटीओ ने बस सीज की

फिलहाल ग्रामीण प्रशासन और वन विभाग से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं। पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और गुलदार की तलाश के साथ बच्चे को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page