Haldwani: मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे, पीपिंग सेरेमनी में मिला सम्मान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार के लिए बुधवार का दिन गर्व और सम्मान का रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में एसएसपी कार्यालय, हल्द्वानी में आयोजित गरिमामय पीपिंग सेरेमनी के दौरान मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी को उपनिरीक्षक (एसआई) से पदोन्नत कर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने उनके कंधों पर पारंपरिक रूप से नए रैंक के सितारे और अलंकार सजाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच निरीक्षक सुशील जोशी का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कांग्रेस का मिशन-2027...भाजपा से मुकाबले से पहले अपनों को साधने की चुनौती

उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान

पीपिंग सेरेमनी को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिस अधिकारी की मेहनत, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक सुशील जोशी नई जिम्मेदारियों का भी उसी समर्पण और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे तथा नैनीताल पुलिस की कार्यसंस्कृति और जनविश्वास को और मजबूत बनाएंगे।

कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक का प्रेरणादायक सफर

ऊधम सिंह नगर जिले के शांतिपुरी निवासी सुशील चंद्र जोशी ने 10 अक्टूबर 2001 को उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली नियुक्ति हरिद्वार में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार के आगे झुका ‘एक्स’: गलती मानी, 3500 अश्लील कंटेंट ब्लॉक, 600 से अधिक अकाउंट डिलीट

वर्ष 2008 में उन्होंने विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण कर उपनिरीक्षक का पद हासिल किया। पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग उपनिरीक्षक के रूप में उत्तरकाशी में हुई।

कई जिलों में निभाई अहम जिम्मेदारियां

वर्ष 2010 में उनका स्थानांतरण नैनीताल जनपद हुआ, जहां उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, ज्योलीकोट, मल्ला, काठगोदाम, लामाचौड़, मेडिकल और बैलपड़ाव सहित कई पुलिस चौकियों में चौकी प्रभारी के रूप में प्रभावी सेवाएं दीं।

इसके बाद वर्ष 2020 में उनका तबादला पिथौरागढ़ हुआ, जहां उन्होंने थानाध्यक्ष बेरीनाग और वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली पिथौरागढ़ जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर...31 दिसंबर को हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

बाद में दोबारा नैनीताल जनपद लौटने पर उन्होंने विभिन्न चौकियों में चौकी प्रभारी तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली बनभूलपुरा के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वह थानाध्यक्ष मुखानी के पद पर तैनात हैं और अब निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए हैं।

समारोह में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

पीपिंग सेरेमनी में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, वाचक एसएसपी रमेश सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता सहित अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने निरीक्षक सुशील जोशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page