Uttarakhand: आज भी 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और कम समय में अत्यंत तीव्र बारिश (इंटेंस रेन स्पेल) की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सोने-चांदी में फिर तेज उछाल...चांदी ₹2.60 लाख के पार, सोना ₹1.58 लाख के करीब

वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, पौड़ी, टिहरी और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: यूओयू का असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर कोर्स बनेगा ग्लोबल, अंतरराष्ट्रीय सहयोग से तैयार होगी विश्वस्तरीय पाठ्य सामग्री

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन संभावित इलाकों, नदी-नालों और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, कनाडा से मालधनचौड़ पहुंचकर युवती ने की शादी, कोतवाली में चार घंटे हंगामा

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page