Nainital: नैनीताल जिले में 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

खबर शेयर करें

नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 14 अगस्त को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 14 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश कक्षा एक से 12वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू रहेगा। इसके अलावा विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ को भी इस दिन अवकाश अनुमन्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: घर के पास से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, गांव में दहशत

भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के निदेशक द्वारा 13 अगस्त की सुबह 9:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में 14 अगस्त को नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजकीय ITI में प्रवेश शुरू, 25 जुलाई तक करें आवेदन...ट्रेनिंग के साथ नौकरी और स्टाइपेंड का भी मिलेगा मौका

प्रशासन के मुताबिक, लगातार तेज बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में जल प्रवाह अचानक बढ़ सकता है। इसके अलावा संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

आवासीय विद्यालयों को आदेश से रखा गया बाहर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्स चोरी का ‘नाइट ऑपरेशन’!...अब अंधेरे में ट्रकों से उतर रहा करोड़ों का माल, सवालों में विभाग

अनुपालन की जिम्मेदारी अधिकारियों को

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page