Uttarakhand Weather:  बारिश-बर्फबारी के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी ने जहां ठंड का अहसास कराया, वहीं अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी का असर महसूस होने लगेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 18 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी राहत: डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सीटी और एमआरआई कन्ट्रास्ट डाई अब सस्ती दरों पर उपलब्ध

हालांकि, यह बदलाव ज्यादा दिनों तक ठंड बनाए नहीं रखेगा। पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में मौसम का यही उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नई आबकारी नीति 2025: उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों के पास बंद होंगी शराब की दुकानें

मौसम विभाग का कहना है कि साफ मौसम और धूप खिलने के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 12 अक्टूबर 2025

कुल मिलाकर, उत्तराखंड में अब सर्दी से गर्मी की ओर मौसम का ट्रांजिशन शुरू हो गया है, जिसमें पहाड़ों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page