उत्तराखंड: सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं की सीधी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, स्क्रीनिंग परीक्षा समाप्त

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं की सीधी भर्ती के लिए अब तक की चली आ रही स्क्रीनिंग परीक्षा को समाप्त कर दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया सीधे विषयवार लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। शासन ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली में संशोधन करते हुए इस बदलाव की अधिसूचना जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  नन्ही परी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, CM धामी बोले – बेटियों को न्याय दिलाना हमारी प्रतिबद्धता

नए नियमों के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा प्रत्येक विषय के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर विषयवार सूची तैयार की जाएगी। अगर किसी दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होंगे, तो उनकी आयु के आधार पर चयन किया जाएगा। यदि आयु भी समान हो, तो अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में उनका चयन होगा। यह सूची आयोग नियुक्ति प्राधिकारी को भेजेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: लालकुआं में जंगली हाथी का कहर, दो लोगों को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

साथ ही, कला प्रवक्ताओं के लिए अब बीएड को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, चित्रकला, ड्राइंग डिजाइन, प्राविधिक कला, पेंटिंग में स्नातकोत्तर उपाधि और शिक्षा शास्त्र में बीएड को भी आवश्यक कर दिया गया है।

यह बदलाव शिक्षा विभाग द्वारा प्रवक्ता भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के खिलाफ लंबे समय से उठ रहे विरोध को देखते हुए किया गया है। शिक्षक भर्ती में अब विषय के जानकार और योग्य शिक्षक सीधे चयनित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सुमित हृदयेश ने क्यों कहा-भाजपा अपने ही जाल में फंस चुकी...देखें Video

इस बदलाव के कारण 27 अप्रैल 2025 को होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा रद्द कर दी गई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक को पत्र लिखकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को नए निर्देश जारी करने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page