Haldwani: लालकुआं में जंगली हाथी का कहर, दो लोगों को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित शाह पठानी खत्ते में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों व्यक्ति क्षेत्र में मौजूद थे, तभी अचानक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मेहनत लाई रंग…बियरशिबा स्कूल के छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति (75 वर्ष) निवासी हुंकारखाप, जबड़ा, जिला चतरा (झारखंड) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दूसरा व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था और क्षेत्र में घूमता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सरकारी नौकरी का झांसा देकर नर्सिंग अधिकारी से 32 लाख की ठगी, आरोपी पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा तथा वन विभाग के रेंजर रूपनारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि हाथी किस दिशा से आया और किन परिस्थितियों में हमला हुआ। साथ ही आसपास के जंगल और आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अन्य घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने किया दुर्लभ ब्रेन सर्जरी का सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page