Udham Singh Nagar: हरेला पर्व पर खनन विभाग की अनूठी पहल, सिडकुल में विकसित किया गया फलदार ‘फ्रूट गार्डन’

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर खनन निदेशक राजपाल लेघा के निर्देशन में जिला खान अधिकारी, उधम सिंह नगर द्वारा पिछले एक सप्ताह से जनभागीदारी के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में किच्छा के खनन कारोबारियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट बार चुनाव: डीसीएस रावत अध्यक्ष निर्वाचित, महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी विजयी

इसी क्रम में आज उधम सिंह नगर के सिडकुल क्षेत्र में सैकड़ों फलदार पौधे रोपित कर एक सुंदर ‘फ्रूट गार्डन’ विकसित किया गया। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लेना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से मचा सियासी हड़कंप

इस अवसर पर जिला ख़ान अधिकारी ने कहा कि “प्रकृति के साथ ही प्रगति संभव है।” यदि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जाए, तभी वृक्षारोपण अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें जीवित रखने और संरक्षित करने का भी आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर की वापसी, शेष मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी संभालेंगे

हरेला पर्व पर आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को हरियाली और प्रकृति के संरक्षण का सशक्त संदेश दे रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page