Uttarakhand: दर्दनाक हादसा…खेत में गिरी आकाशीय बिजली, दो किसानों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला गांव में खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण शनिवार शाम रोज की तरह अपने खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे पहले कि दोनों सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते, आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चारों सवारों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  12 घंटे में 1057 पुरुषों संग संबंध का दावा करने वाली बॉनी ब्लू बाली से डिपोर्ट, 10 साल का प्रतिबंध

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाली वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2025 से होगी लागू

You cannot copy content of this page