Uttarakhand: पॉलिटेक्निक की लैब में केमिकल ब्लास्ट, गैस से सात छात्राएं और शिक्षिका बेहोश, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

चंपावत: लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रयोगशाला में प्रायोगिक कार्य के दौरान एसीटल क्लोराइड केमिकल की बड़ी बोतल नीचे गिरकर फट गई। फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं अपनी विषय शिक्षिका के साथ प्रैक्टिकल कर रही थीं।

Chemical Leak Incident at Lohaghat Government Polytechnic: अचानक फैली केमिकल की तीखी गंध से सात छात्राएं और शिक्षिका बेहोश हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही संस्थान प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी प्रभावितों को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: प्रसिद्ध रंगकर्मी व साहित्यकार जुगल किशोर पेटशाली का निधन

उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि केमिकल के प्रभाव से छात्राओं और शिक्षिका को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन और बेहोशी की शिकायत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 1990 से पहले नियुक्त एलटी शिक्षकों को वरिष्ठता का लाभ बरकरार, 3100 से अधिक पदोन्नतियों का रास्ता साफ

सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रयोगशाला को अस्थायी रूप से बंद कर जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश ने थामी चारधाम यात्रा की रफ्तार, श्रद्धालुओं की संख्या में आई पांच गुना गिरावट

You cannot copy content of this page