Uttarakhand: STF और पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलभट्टा थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक नशा तस्कर को 129 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कुमाऊं टीम लगातार नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए थी। तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई में थाना पुलभट्टा क्षेत्र से आरोपी को दबोचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: डॉ. कमलेश पांडे ने संभाला कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक का कार्यभार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश मौर्य पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम चौनडेरा, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 129 ग्राम हीरोइन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली के कुछ लोगों के संपर्क में था और कम कीमत पर हीरोइन खरीदकर कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। एसटीएफ अब आरोपी के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कांग्रेस ने फूंका संगठन सृजन का बिगुल, पर्यवेक्षक बोले- गुटबाजी नहीं, एकजुटता से ही जीत संभव

पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, धोखाधड़ी, मारपीट और दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं थाना पुलभट्टा पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र भट्ट और आरक्षी गजेंद्र सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की सालगिरह बनी मौत का दिन: 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, अस्पताल में बवाल

एसएसपी एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस या एसटीएफ को दें। उन्होंने कहा कि सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page