Uttarakhand: बीकेटीसी के अधीन मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगा प्रतिबंध, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने की तैयारी

खबर शेयर करें

देहरादून। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के अलावा बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस संबंध में मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किए जाने की तैयारी है। बीकेटीसी के इस फैसले को देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

Entry of Non-Hindus to Be Prohibited: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधिवत प्रस्ताव लाकर बोर्ड बैठक में पारित किया जाएगा, ताकि परंपराओं का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी, 22 मार्च से होगा आगाज

परंपराओं के उल्लंघन पर होगी सख्ती
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है। केदारखंड से लेकर मानसखंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में परंपरागत रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है, लेकिन पूर्व की गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल में इन परंपराओं का उल्लंघन होता रहा है। अब इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Operation Crackdown: होटल में ठहरे संदिग्ध के पास से 12 बोर बंदूक और कारतूस बरामद

अवैध मजारों पर कार्रवाई को बताया स्वागत योग्य
हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ है।

सरकार के फैसलों से बढ़ा जनविश्वास
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का लागू होना, कठोर नकल कानून और अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश जैसे निर्णयों से आम जनता का राज्य सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाली गीत में उर्गम गांव की गलत प्रस्तुति पर गायिका प्रियंका मेहर को नोटिस, क्षेत्र में आक्रोश

सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से होंगे प्रभावी कदम
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता और परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति आने वाले समय में ठोस और निर्णायक कदम उठाने जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page