Uttarakhand: पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्कूली बच्चों से भरी बस बाल-बाल बची

खबर शेयर करें

डामटा/विकासनगर। यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के समीप सोमवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब विकासनगर से 27 स्कूली बच्चों को लाखामंडल दर्शन के लिए ले जा रही एक बस पर अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर और चट्टानी मलबा आ गिरा। एक बड़ा बोल्डर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर तक जा घुसा, जिससे बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस को समय रहते सड़क किनारे रोक लिया गया, जिससे सभी बच्चों की जान बच गई।

A Major Mishap Narrowly Averted: प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा डामटा के पास उस स्थान पर हुआ, जहां यमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से चट्टानी मलबा खिसककर बस संख्या UK07 PA 0039 के ऊपर आ गिरा। मलबे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बस का शीशा टूट गया और पत्थर सीधे भीतर आ पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील पर ब्रेक, 23 फरवरी की अहम बैठक टली

बस में मची अफरा-तफरी, बच्चों में दहशत
घटना के समय बस में कुल 27 स्कूली बच्चे सवार थे। बोल्डर गिरते ही बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई और बच्चे भयभीत हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को शारीरिक चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: गुप्तेश्वर मंदिर के महंत की संदिग्ध मौत से सनसनी, फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लगातार पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना रहता है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: फ्लाईओवर हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा ब्योरा

पुलिस का बयान, सभी बच्चे सुरक्षित
थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस से लाखामंडल दर्शन के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page