Nainital: ईद-उल-जुहा अवकाश के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय की 28 मई की परीक्षाएं स्थगित

खबर शेयर करें

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 28 मई को आयोजित होने वाली सभी स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश को देखते हुए लिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फिर महंगी हुई बिजली, फरवरी में 4 से 15 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी

उप परीक्षा नियंत्रक नंदन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची राज्य की ट्राउट मछली, नेपाल को हुआ निर्यात

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: स्थानांतरण के विरोध में उग्र प्रदर्शन पड़ा भारी, राजस्व विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक पर गिरी गाज

You cannot copy content of this page