Uttarakhand: डॉ. ऋतु रखोलिया को मिला ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’, बाल रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

खबर शेयर करें

देहरादून/हल्द्वानी। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ऋतु रखोलिया को प्रतिष्ठित ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड के अधिवेशन के दौरान प्रदान किया गया।

देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी (नैनीताल) की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (बाल रोग) डॉ ऋतु रखोलिया को चिकित्सा और अकादमिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ धाम के चढ़ावे पर उठे सवाल...दान में कथित हेराफेरी के आरोपों से मचा हड़कंप, बीकेटीसी ने बैठाई जांच

कार्यक्रम में डॉ रवि सहोटा (अध्यक्ष, IAP उत्तराखंड), डॉ हंस वैश, डॉ शांतनु, डॉ राकेश और डॉ मधु रतूड़ी ने उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने डॉ रखोलिया के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, 15 साल बाद खत्म हुआ टीएमसी शासन

अधिवेशन में राज्य के विभिन्न जनपदों से पहुंचे बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और चिकित्सा सेवाओं में नवाचार, अनुसंधान और बेहतर उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मैक्स हॉस्पिटल ने गर्दन और पीठ दर्द पर किया जनजागरूकता सत्र, डॉ. मनीष गर्ग ने दी महत्वपूर्ण सलाह

You cannot copy content of this page