उत्तरकाशी में भूकंप के दो झटकों से दहशत, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भूकंप के दो झटकों ने लोगों को दहला दिया। भूकंप का पहला झटका सुबह 7:42 बजे और दूसरा झटका 8:20 बजे महसूस किया गया। झटकों की तीव्रता भले ही मध्यम रही हो, लेकिन दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’ सफाई अभियान 23 फरवरी को

भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन क्षेत्र से मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे इलाके में खतरा और बढ़ गया है। फिलहाल, किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें स्थिति का जायजा ले रही हैं और सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है।

विशेषज्ञों ने पर्वतीय इलाकों में लगातार सतर्कता बरतने की सलाह दी है, क्योंकि भूकंप के झटके भूस्खलन और अन्य आपदाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अप्रैल में ही मिलेगा तीन महीने का राशन, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page