अभिनेता राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: मशहूर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे और इलाज के लिए एम्स में भर्ती थे। पिता की गंभीर हालत की खबर सुनकर राजपाल यादव कल ही थाईलैंड से दिल्ली लौटे थे। यह दुखद खबर ऐसे समय में आई है जब राजपाल यादव और कुछ अन्य कलाकारों को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता के क्षेत्र में बेमिसाल प्रदर्शन करने वाले शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

राजपाल यादव के पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार उनके गृह जिले शाहजहांपुर में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना का करारा प्रहार: 'ऑपरेशन सिंदूर' में मसूद अजहर का ठिकाना तबाह, परिवार के 10 सदस्यों की मौत

गौरतलब है कि राजपाल यादव को बुधवार को ही जान से मारने की धमकी मिली थी। उनके अलावा, सुगंधा मिश्रा, रेमो डिसूजा और कपिल शर्मा को भी पाकिस्तान से धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। इन ईमेल के अंत में ‘बिष्णु’ लिखा हुआ है, जिससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक जताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। यह दुखद घटना राजपाल यादव और उनके परिवार के लिए एक बड़ा आघात है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली सरकार ने खत्म की वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, अब सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे सरकारी कार्यालय

You cannot copy content of this page