उत्तराखंड: पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: घास काट रही बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, चीख-पुकार सुनकर भागा वनराज

वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने से दिन के तापमान में इजाफा हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: “देवभूमि में फासीवाद नहीं चलेगा”...विधायक सुमित हृदयेश का पुलिस कार्यप्रणाली पर हमला

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 25 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है।

You cannot copy content of this page