उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को उत्तराखंड के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कैंची धाम में रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस ट्रक से टकराई, लगी आग, 8 की मौत, 21 घायल

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में 11 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। विशेष रूप से पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, 12 मई से प्रदेशभर में मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: कुमाऊं में टैक्स चोरी पर एक्शन…राज्य कर विभाग सख्त, लाखों की वसूली से मचा हड़कंप

प्रदेशभर में बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट मोड अपनाया है और जरूरी सेवाओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page