उत्तराखंड: विद्यालयी शिक्षा विभाग में 1556 पदों पर होगी संविदा भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार

खबर शेयर करें

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को एक माह में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा योजना के तहत स्वीकृत 1556 पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान के बीच डूबा पर्यटकों से भरा क्रूज, 4 शव बरामद, कई लापता

डॉ. रावत ने अपने शासकीय आवास पर समग्र शिक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार एवं रिक्त पदों की पूर्ति के उद्देश्य से यह भर्ती की जा रही है। प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

स्वीकृत पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • 161 विशेष शिक्षक
  • 324 लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टाफ
  • 95 करियर काउंसलर
  • 18 पद विद्या समीक्षा केंद्र के लिए
  • 1-1 पद मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी और मैनेजर ट्रेनिंग
  • 955 पद बीआरपी-सीआरपी के (प्रक्रिया अंतिम चरण में)
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक कलह बना वजह

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी पदों पर मेरिट के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया से चयन किया जाएगा। साथ ही, चयनित अभ्यर्थियों को उनके मंडल व गृह विकासखंड के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी।

आचार संहिता हटते ही मिलेगी तैनाती

उन्होंने बताया कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के समाप्त होते ही बीआरपी-सीआरपी के चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती दे दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने पीएनजी और सीएनजी पर वैट में की बड़ी कटौती

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर दीप्ति सिंह (राज्य परियोजना निदेशक), कुलदीप गैरोला (अपर निदेशक), अजीत भंडारी (उप निदेशक), भगवती प्रसाद मैन्दोली (स्टाफ ऑफिसर) सहित चयनित आउटसोर्स एजेंसी के प्रतिनिधि मोर सिंह व हरिओम भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page