देशभर में 84 दवाओं की गुणवत्ता में हुई भारी चूक, सरकार ने जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। देशभर में औषधि नियंत्रण अधिकारियों द्वारा दवाओं की टेस्टिंग के दौरान चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। स्टेरॉयड और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाओं सहित कुल 84 दवाओं की गुणवत्ता मानक स्तर की नहीं पाई गई। दवाओं की टेस्टिंग करने वाली एजेंसी सीडीएससीओ ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल के किन्नाैर में बादल फटा, दो पुल बहे, कैलाश यात्रा रुकी, आईटीबीपी ने 413 श्रद्धालुओं को बचाया

दिसंबर 2024 के अपने नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, सीडीएससीओ ने विभिन्न फर्मों द्वारा निर्मित दवाओं के 84 बैचों को गैर-मानक गुणवत्ता का पाया। इन दवाओं में एसिडिटी, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और जीवाणु संक्रमण जैसी सामान्य स्थितियों के लिए निर्धारित कुछ दवाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टीवी सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल, चालक को झपकी आना बनी वजह

किसी दवा के नमूने की विफलता के आधार पर उसे “एनएसक्यू” (नॉन-स्टैंडर्ड क्वालिटी) के रूप में पहचाना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित रूप से राज्य नियामकों के सहयोग से की जाती है, ताकि इन दवाओं को पहचान कर बाजार से हटा दिया जाए और लोगों की सेहत को नुकसान से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सहस्त्रधारा में नहाना पड़ा भारी, तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, दो किमी दूर मिला शव

यह जांच और कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि केवल गुणवत्ता वाली दवाइयां ही बाजार में बिकें और जनता को सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page