नैनीताल: जनपद में 20, 21 व 22 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन ने विभागों को किया हाई अलर्ट

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद नैनीताल में आगामी दिनों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा के मद्देनज़र रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को जिले में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है, जिसे देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 21 व 22 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: संविदा, आउटसोर्स भर्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, चयन आयोग से होगी सीधी भर्ती

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (विवेक/राजस्व) शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि संभावित आपदा से निपटने के लिए समस्त विभागों को सतर्क कर दिया गया है। आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत नामित सभी जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।

आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तहसील, आपदा कंट्रोल रूम और जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को क्षति सूचना के तत्काल आदान-प्रदान के निर्देश दिए गए हैं। एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और एडीबी को निर्देशित किया गया है कि मोटर मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर में 84 दवाओं की गुणवत्ता में हुई भारी चूक, सरकार ने जारी किया अलर्ट

सभी राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं समस्त चौकी-थानों को आपदा संबंधी उपकरणों सहित सतर्क रहने को कहा गया है। इस दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रखेगा।

प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनरी पहले से तैनात रखने के निर्देश भी दिए हैं। किसी भी प्रकार की आपदा या क्षति की सूचना तत्काल निम्नलिखित नम्बरों पर दी जा सकती है:

यह भी पढ़ें 👉  अमेजन में छह लाख नौकरियों पर संकट, कंपनी रोबोट से करेगी कर्मचारियों की जगह

DEOC/जनपद आपदा प्रबंधन कक्ष: 05942-231178, 231179, 231181
टोल फ्री: 1077
राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष: 0135-2710334, 2710335
मोबाइल: 9058441404, 8218867005

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page