मीका सिंह ने CM धामी का जताया आभार…दलेर मेहंदी विवाद में सुबोध उनियाल से माफी की मांग, बोले- सम्मान के साथ सुलझे मामला

खबर शेयर करें

देहरादून। मशहूर गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया है। मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। उन्होंने सीएम धामी के इस कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि मामले का समाधान सम्मानजनक तरीके से निकलेगा।

मीका बोले- सीएम धामी विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति

मीका सिंह ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विनम्र और जमीन से जुड़ा व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को अच्छी तरह जानते हैं और उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। मीका ने फोन कर बातचीत करने के लिए धामी का आभार भी जताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 19 जुलाई तक मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में कहीं-कहीं बारिश के आसार

सुबोध उनियाल से वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण देने की अपील

मीका सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया कि वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी करने को कहें। मीका के मुताबिक, वीडियो में मंत्री दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान उनके नशे में होने संबंधी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दें और इसके लिए माफी मांगें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सभी उद्योगों में अगस्त तक लग जाएंगे स्मार्ट मीटर, पुराने बिजली बिल होंगे माफ

मीका ने कहा कि कई बार गलतफहमियां हो जाती हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक तरीके से दूर किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस छोटे से कदम से विवाद समाप्त होगा और दलेर मेहंदी के सम्मान एवं प्रतिष्ठा का ख्याल रखा जाएगा।

कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति के दौरान शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला टिहरी जिले के कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की टिप्पणी के बाद सामने आया था। टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अब इस मामले में कलाकारों और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर रखा विजन, कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से भी की फोन पर बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान बीते दिनों हुए घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मीका सिंह से भी फोन पर बात की थी।

इसके बाद मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और विवाद को सम्मानजनक ढंग से सुलझाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page