Uttarakhand: हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा…गौला फ्लाईओवर पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, युवती समेत दो गंभीर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के गौला फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है।

काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही थी कार

जानकारी के अनुसार, कार काठगोदाम से लालकुआं की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गौला फ्लाईओवर पर अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई और फिर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विधवा से 53 लाख की ठगी का आरोप...जमीन के नाम पर रची गई साजिश, कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

हादसे के समय कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल एसटीएच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक युवक और युवती का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टाटा मोटर्स फाउंडेशन की पहल से बदली खटोला की तस्वीर, 5 हजार ग्रामीणों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी, ताकि दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में एक और वायरल वीडियो से हलचल, पिथौरागढ़ के सिपाही अमित कुमार का वीडियो चर्चा में
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page