UBSE Result 2026: हाईस्कूल में रामनगर के अक्षत गोपाल टॉपर, 98.20% अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस बार हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

बोर्ड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती ने संयुक्त रूप से परीक्षा परिणाम जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: डॉ. कमलेश पांडे ने संभाला कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक का कार्यभार

इतने छात्रों ने कराया था पंजीकरण

डॉ मुकुल कुमार सती ने बताया कि इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल: 1,12,266 छात्र, इंटरमीडिएट: 1,02,986 छात्र

हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन

हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। छात्र: 88.03%, छात्राएं: 96.08%, इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  खनन सुधार में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड, केंद्र से मिली 100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

इंटरमीडिएट का परिणाम

इंटरमीडिएट में कुल पास प्रतिशत 85.11% दर्ज किया गया। छात्र: 81.93%, छात्राएं: 88.09%, यहां भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

सुधार परीक्षा के नतीजे भी जारी

वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। इसमें 847 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल: 382 में से 239 उत्तीर्ण, इंटरमीडिएट: 464 में से 279 उत्तीर्ण

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, कोर्ट के आदेश पर निजी अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर मुकदमा दर्ज

ऐसे देखें रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पर जाकर देख सकते हैं।

मेहनत का मिला इनाम

टॉपर अक्षत गोपाल की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page