एसटीएफ जवान की कथित प्रेमिका ने घर में घुसकर मचाया कत्लेआम, पत्नी और 9 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या

खबर शेयर करें

दुर्ग/भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में शनिवार, 25 अप्रैल 2026 की सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मां और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

घटना एसटीएफ जवान ललितेश यादव के परिवार की है। जानकारी के अनुसार, वारदात के समय ललितेश यादव घर पर मौजूद नहीं थे और रेलवे स्टेशन गए हुए थे। इसी दौरान उनकी कथित प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज घर पहुंची और उनकी पत्नी व बच्चों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

बताया जा रहा है कि ललितेश यादव और आरोपी महिला की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच संबंध इतने गहरे हो गए कि उन्होंने कथित तौर पर शादी भी कर ली थी। जवान ने ही महिला को दुर्ग में किराए के मकान में रखवाया था। सूत्रों के मुताबिक, 24 अप्रैल को महिला को समझाकर वापस भेजा गया था, लेकिन अगले ही दिन वह फिर घर पहुंच गई और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रूस का बड़ा दावा: पुतिन के आवास पर 91 ड्रोन हमलों की साजिश नाकाम, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया फुटेज

हमले में ललितेश यादव की पत्नी रीना यादव और बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई, जबकि बेटी नैना यादव गंभीर रूप से घायल है। परिवार की एक अन्य बेटी ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज, 34 करोड़ सदस्यों के खातों में जाएंगे ₹1.44 लाख करोड़

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, आरोपी महिला को हिरासत में लेकर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है और प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती जटिलताओं और हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page