उत्तराखंड में 20 जून को दस्तक देगा मानसून, प्री-मानसून बारिश से भीग रही वादियां

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक अब बस कुछ ही दिन दूर है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून को राज्य में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में मानसूनी प्रभाव दिखाई देगा, जबकि गढ़वाल मंडल में धीरे-धीरे इसका असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, 900 पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू

इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 से 24 जून तक प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। कई इलाकों में बीते दिनों तेज बौछारें पड़ चुकी हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: आरटीओ ऑफिस में डीएम का औचक निरीक्षण, एजेंटों पर सख्ती...ड्रेस कोड, नेम प्लेट और सीसीटीवी अनिवार्य

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में उत्तराखंड में भी सक्रिय हो जाएगा। मानसून के सक्रिय होते ही देहरादून, पौड़ी समेत गढ़वाल के अन्य जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का कहर: पुल बहने से ज्योतिर्मठ मार्ग बंद, नालों के उफान से हल्द्वानी–सितारगंज मार्ग बाधित

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने की आशंका रहती है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और संबंधित विभागों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page