Uttarakhand Board: 1261 परीक्षा केंद्रों पर दो लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, तीन स्तरीय सचल दल रखेंगे पैनी नजर

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में 21 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। इस वर्ष दो लाख से अधिक परीक्षार्थी 1261 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार नकल के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य, मंडल और जिला स्तर पर तीन स्तरीय सचल दल गठित किए गए हैं, जो लगातार निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अनुपमा गुलाटी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पति राजेश गुलाटी की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 39 संकलन केंद्र, 29 मूल्यांकन केंद्र
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मूल्यांकन कार्य के लिए 29 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 16 गढ़वाल मंडल और 13 कुमाऊं मंडल में स्थित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गंगोत्री जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 8 घायल

टिहरी में सबसे अधिक, चंपावत में सबसे कम केंद्र
जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो टिहरी जिले में सर्वाधिक 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि चंपावत जिले में सबसे कम 44 केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गुलदार का आतंक...5 साल के मासूम को मां के हाथ से खींच ले गया, गांव में दहशत

प्रयोगात्मक परीक्षाएं समाप्त, अब मुख्य परीक्षा की बारी
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं, जो सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब छात्रों की नजरें 21 फरवरी से शुरू होने वाली मुख्य लिखित परीक्षाओं पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page