Haldwani: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, सर्वदलीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी की राजनीति में विकास की पहचान मानी जाने वाली स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक और श्रद्धामय रहा। वक्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के लंबे राजनीतिक जीवन, जनसेवा और हल्द्वानी के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची जननेता बताया।

इस अवसर पर उनके पुत्र एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभा में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश उनके लिए केवल मां नहीं थीं, बल्कि उनकी राजनीतिक गुरु भी थीं। जनसेवा, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण का जो मार्ग उन्होंने दिखाया, उसी पर चलना उनके जीवन का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 36 पाउच बरामद

सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश और विशेष रूप से हल्द्वानी के विकास के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी लोगों के बीच उनकी जीवंत पहचान बने हुए हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

सभा में कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि इंदिरा हृदयेश का राजनीतिक कद दलगत सीमाओं से कहीं बड़ा था। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी और अपने कार्यों के माध्यम से जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में तेनजिंग सैंडू ने साझा किया जीवन-संघर्ष और तिब्बती संस्कृति का अनुभव

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, राज्यमंत्री हरीश पांडे, राज्यमंत्री हुकुम सिंह कुँवर, राज्यमंत्री मोहन पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, कांग्रेस नैनिताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेस उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, लालकुआँ नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, सितारगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, मोहन बिष्ट, किरण माहरा, कैलाश दुम्का, हेमंत बगड़वाल, प्रदीप बथयाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी तथा भाजपा हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, डॉ. हरभजन सिंह, डॉ गौरव सिंघल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, मीमांसा आर्य, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र नेगी, गिरीश पांडे, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, हेमन्त साहू, मोना शर्मा, नवीन पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page