Nainital Accident: नथुवाखान में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो, किशोरी समेत दो घायल

खबर शेयर करें

मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां करीब 9:30 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार एक किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्ला रामगढ़ पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 आईटीआई का उच्चीकरण करेगी टाटा टेक्नोलॉजी, युवाओं को मिलेगा उन्नत प्रशिक्षण

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया गया।

अनियंत्रित हुई कार और खाई में जा गिरी

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह नथुवाखान क्षेत्र में ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक कार को संभाल पाता, इससे पहले ही वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्ला रामगढ़ पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अब बड़े बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा मैटरनिटी लीव का अधिकार

किशोरी के सिर में लगी गहरी चोट

रामगढ़ सीएचसी के चिकित्सक डॉ. प्रदीप पांडे के अनुसार हादसे में कोमल आर्या (17) पुत्री दिनेश चंद्र निवासी नथुवाखान और राजेंद्र प्रसाद (45) पुत्र जगत राम निवासी नथुवाखान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोमल के सिर में गहरी चोट लगी है, जबकि राजेंद्र प्रसाद के पूरे शरीर में चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा टला...गौला बाईपास पर टूरिस्ट बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, डंपर चालक घायल

You cannot copy content of this page