Uttarakhand Weather: नवरात्र के पहले दिन बदला मौसम का मिजाज, आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक घने बादलों ने डेरा डाल दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश से पूरे प्रदेश में ठंड का असर फिर बढ़ गया है। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

नवरात्र के पहले दिन मसूरी, नैनीताल, बागेश्वर और कोटद्वार सहित कई इलाकों में बारिश ने दस्तक दी। राज्यभर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे धूप के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं और ठंडक लगातार बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई नहर, छोई के सैकड़ों किसानों पर धान की खेती का संकट...मौके पर पहुंचे राहुल दरम्वाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नींद की झपकी बनी जानलेवा...नैनीताल में खाई में गिरी थार, युवक की मौत, दो गंभीर

हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाला महाराष्ट्र का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी

लगातार बदलते मौसम ने जनजीवन पर भी असर डाला है। पहाड़ी इलाकों में फिसलन बढ़ने से आवाजाही प्रभावित हो रही है, जबकि ठंड बढ़ने से लोग सतर्क नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page