Uttarakhand Board Result 2026: बागेश्वर की गीतिका और ऊधमसिंह नगर की सुशीला ने मारी बाजी, इंटर में 98% के साथ संयुक्त टॉपर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर में मेधावी छात्रों के नाम सामने आ गए हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टॉप रैंक हासिल की है।

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में बागेश्वर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा गीतिका और ऊधमसिंह नगर की छात्रा सुशीला मेहंदीरता ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके स्कूल बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जीएसटी संग्रहण में शानदार बढ़ोतरी, एसजीएसटी में 24% और कुल राजस्व में 22% की वृद्धि

वहीं, संयुक्त श्रेष्ठता सूची में दूसरे स्थान पर ऋषिकेश स्थित आर्यन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास के छात्र आर्यन रहे। उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.80 प्रतिशत (489/500) अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी, एक कर्मी झुलसा

मेहनत और लगन का मिला फल

टॉप करने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना है कि लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने से ही यह मुकाम हासिल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में बाघ का हमला: लकड़ी बीनने गई वृद्धा की दर्दनाक मौत, सड़क जाम कर ग्रामीणों का विरोध

प्रदेश में जश्न का माहौल

रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों और घरों में जश्न का माहौल है। अभिभावक और शिक्षक छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

आगे की राह

अब ये मेधावी छात्र अपने-अपने करियर के अगले पड़ाव की ओर बढ़ेंगे। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page