उत्तराखंड: हेलंग उर्गम मार्ग पर भीषण हादसा, दो बरातियों की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

जोशीमठ। बुधवार देर शाम हेलंग-उर्गम मार्ग पर पावर हाउस के पास बरातियों को लेकर लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरा होने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बियरशिबा स्कूल में समर कैंप का आगाज, खेल-कला और रचनात्मक गतिविधियों से गूंजा परिसर

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ज्योतिर्मठ से मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई से दो घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान ध्रुव (19) पुत्र कुशल निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ तथा कन्हैया (19) पुत्र धीरेंद्र निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चंपावत केस में बड़ा खुलासा...‘गैंगरेप’ कहानी निकली साजिश, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दूल्हे के पिता मनवर सिंह निवासी सलूड़ ने बताया कि लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें पूरण सिंह (55) निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ, कमलेश (25) पुत्र मुरली निवासी पल्ला ज्योतिर्मठ और मिलन (28) पुत्र मनवर निवासी सलूड़ शामिल हैं। पूरण सिंह को गंभीर स्थिति में गोपेश्वर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां घोषित, दो चरणों में होगा मतदान, 31 जुलाई को मतगणना

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page