Haldwani: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में Indian National Congress के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बुद्ध पार्क हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उनका कहना था कि पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में साले का कत्ल, बहनोई ने दोस्त संग मिलकर रेत में दबाया शव

इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष Govind Singh Bisht ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की जेब पर बोझ डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही ईंधन के दाम बढ़ाकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जीएसटी बकायेदारों पर कार्रवाई... तीन दिन में वसूले गए चार करोड़, 2577 व्यापारियों का GST पंजीयन निलंबित

उन्होंने कहा कि देश का आम नागरिक महंगाई से परेशान है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार और जुमलों की राजनीति में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी और जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राजू सुयाल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इं. सुमित कुमार, हेमंत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, विनोद कुमार, निर्मला जोशी, विमला सांगूड़ी, राधा आर्य, जूही चुफाल, रेनू तोमर, हेमा देवी, स्वाति जोशी, पुष्पा देवी, गोविंद बगड़वाल, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, संजू उप्रेती, सूरज प्रकाश, दिवेश तिवारी, बबलू बिष्ट, त्रिलोक बनोली, लाल सिंह पवार, कुंदन बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, एड. भानु कबड़वाल, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, ठाकुर चंद्र मोहन सिंह, राजा रवि पांडे, मनोज टम्टा, उदित करायत, कैलाश साह, साद अली, अमित रावत, नितिन भट्ट, ज्ञान सिंह थापा, गोविंद बिष्ट, राज कुमार, हेमंत पंत और राजू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: UKSSSC ने निकाली 90 पदों पर भर्ती...कृषि विभाग में 82 असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद, आवेदन शुरू

You cannot copy content of this page