Uttarakhand: दर्दनाक घटना…दो मासूम बेटियों संग नहर में कूदी महिला, बच्चियां बचीं, मां का शव बरामद

खबर शेयर करें

विकासनगर (देहरादून)। Vikasnagar में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में पुल नंबर एक डाक्टरगंज और पुल नंबर दो शांतिधाम के बीच एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ शक्तिनहर में कूद गई। मौके पर मौजूद तैराक युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला तेज बहाव में बहकर लापता हो गई थी। देर शाम सर्च अभियान के दौरान महिला का शव बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ शक्तिनहर के किनारे घूमती दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला कुछ देर तक इधर-उधर टहलती रही और अचानक पुल नंबर एक डाक्टरगंज के पास नहर में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से वसूले 1.39 करोड़ रुपये ज्यादा, जून के बिजली बिलों में मिलेगी राहत

इसी दौरान वहां मौजूद कुछ तैराक युवकों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी। युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला की दोनों बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चियों की पहचान तीन वर्षीय आर्वी चंदेल और तीन माह की मासूम बच्ची के रूप में हुई है। हालांकि तब तक महिला गहरे पानी में डूबकर लापता हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में मिला दुर्लभ उल्लू, दो अलग-अलग रंगों की आंखों ने बढ़ाया कौतूहल

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बाजार Arjun Gusain पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार को कई घंटों की मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस जांच में महिला की पहचान Kiran Chandel (28) पत्नी धीरज चंदेल, हाल निवासी मंडी चौक विकासनगर और मूल निवासी ग्राम जाखन बिन्हार, विकासनगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजाजी के जंगल में गूंजेगी पांचवीं दहाड़, कार्बेट से लाए गए बाघ की शिफ्टिंग परियोजना आज पूरी

घटना के बाद दोनों बच्चियों को उपचार के लिए Lehman Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page