Haldwani: गल्ला मंडी में डबल मर्डर…पत्थरों से सिर कुचलकर युवक-युवती की हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

खबर शेयर करें
यह भी पढ़ें 👉  बरेली में भीषण सड़क हादसा: खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, पीछे से बाइक घुसी, 5 की मौत, बच्चे समेत 3 घायल

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हत्या के कारणों और दोनों के आपसी संबंधों की गहन जांच की जा रही है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों हल्द्वानी में कब से थे, गल्ला मंडी क्यों पहुंचे और उनके बीच क्या संबंध था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 अक्टूबर 2025

वहीं मृतका लक्ष्मी के बड़े भाई सुरेश पोखरिया ने बताया कि वह एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और खर्च चलाने के लिए मेडिकल स्टोर में काम करती थी। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में मेधावी थी। दोनों के बीच क्या संबंध था, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं और जल्द ही इस सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा किया जा सकता है। फिलहाल पूरे शहर में इस वारदात को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page