बरेली में भीषण सड़क हादसा: खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, पीछे से बाइक घुसी, 5 की मौत, बच्चे समेत 3 घायल

खबर शेयर करें

बरेली। Bareilly के सीबीगंज क्षेत्र में रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ा बाइपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परधौली तिराहे के समीप सड़क किनारे खड़े टैंकर से एक तेज रफ्तार बोलेरो कार टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक भी कार में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एयर इंडिया ने रद्द की न्यूयॉर्क–नेवार्क की उड़ानें, 25–26 जनवरी को ईस्ट कोस्ट की सभी फ्लाइट्स कैंसिल

हादसे की सूचना मिलते ही Uttar Pradesh Police मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शनिवार को इसी स्थान पर शीरे से भरे टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद से क्षतिग्रस्त टैंकर सड़क किनारे खड़ा था, जिसे हटाया नहीं गया। रविवार को उसी खड़े टैंकर से टकराने के कारण यह दूसरा बड़ा हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-एनसीआर में फिर कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में दो नए केस, कई राज्यों में अलर्ट जारी

पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार 45 वर्षीय साहबजाद खान और 65 वर्षीय मुम्तयाज खान निवासी अटा कायस्थान तालाब में मछली पकड़ने जा रहे थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। एक मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे अत्यधिक भारी बारिश की आशंका

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page