टिहरी में कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल – हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें

टिहरी। भैंतलाखाल से रावतगांव होते हुए लंबगांव जा रही एक कार रविवार को अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी ने दी 3884 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना

घटना की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल अल्टो कार (UK-07F-1795) रावतगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गर्मी से राहत के आसार...कल से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौंड लंबगांव पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सपना, तनवी, अभिषेक और सानवी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंडमान सागर में बड़ा हादसा: रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी नाव पलटी, 250 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page