उत्तराखंड: अब उप निबंधक कार्यालयों में भी होगा विवाह और वसीयत का पंजीकरण

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) नियमावली के तहत अब सभी जिलों के उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालयों में भी विवाह और वसीयत का पंजीकरण हो सकेगा। इससे पहले यह सुविधा केवल सामुदायिक सुविधा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से उपलब्ध थी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने इस संबंध में सिफारिश की है।

अधिवक्ताओं की हड़ताल के बाद लिया गया फैसला
प्रदेश में अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त करने के लिए उप निबंधक कार्यालयों में विवाह पंजीकरण की सुविधा देने पर सहमति बनी थी। इसके तहत अब सभी 13 जिलों के उप निबंधक कार्यालयों में विवाह पंजीकरण के साथ-साथ वसीयत का पंजीकरण भी किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भीमताल के बोहरकून में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 27 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

यूसीसी पोर्टल होगा और सरल
राज्य सचिवालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यूसीसी पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर चर्चा की गई। पोर्टल को और अधिक सुगम बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही विवाह पंजीकरण के लिए शादी की फोटो अपलोड करने की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। अब आधार कार्ड की फोटो से ही यह प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी...प्रशासन 24 घंटे हाई अलर्ट पर

डीजी लॉकर में मिलेगा विवाह प्रमाण पत्र
समिति ने विवाह पंजीकरण के प्रमाण पत्र को डीजी लॉकर में उपलब्ध कराने के सुझाव पर सहमति जताई है। अब यह प्रमाण पत्र अन्य सरकारी दस्तावेजों की तरह डीजी लॉकर में सुरक्षित रहेगा और नागरिक कभी भी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 4 मई 2026

प्रदेश सरकार के इस फैसले से विवाह और वसीयत पंजीकरण की प्रक्रिया और अधिक सरल व सुगम हो जाएगी, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page