NEET पुनर्परीक्षा से पहले बड़ा कदम, 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर उठाया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा जारी निर्देशों के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस कदम का स्वागत किया है। एजेंसी का मानना है कि इससे परीक्षा से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली अफवाहों, फर्जी प्रश्नपत्रों और पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आनंदा डेयरी प्लांट पर आयकर विभाग का छापा, दिल्ली–यूपी से पहुंची टीम ने खंगाले दस्तावेज

पिछले कुछ समय से NEET पुनर्परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कथित पेपर लीक और प्रश्नपत्र बेचने के दावे सामने आ रहे थे। NTA कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि ऐसे दावे भ्रामक हैं, लेकिन लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी वजह से परीक्षा से ठीक पहले यह सख्त कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिलाई बैंड हादसा: सड़क बहने और बारिश के चलते बचाव कार्य बाधित, सात मजदूर अब भी लापता

इस बार परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत की गई है। परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी, सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर नजर रखने जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने या फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NTA ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं को ही सही मानें। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी पेपर लीक संबंधी दावों की शिकायत के लिए विशेष पोर्टल भी सक्रिय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG 2026 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 11 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

सरकार का कहना है कि NEET पुनर्परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी छात्र के भविष्य पर सवाल न उठे। 21 जून को होने वाली परीक्षा पर देशभर के लाखों अभ्यर्थियों और उनके परिवारों की नजरें टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page