अल्मोड़ा: सल्ट में बरामद 161 जैलेटिन ट्यूबों का राज बेनकाब, चंपावत का ठेकेदार गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में बरामद हुई 161 जैलेटिन ट्यूबों के मामले का अल्मोड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा द्वारा गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ाया। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन खुलासे के बाद राहत महसूस की जा रही है।

पुलिस ने चंपावत जनपद के पाटी विकासखंड अंतर्गत गरसारी निवासी प्रशांत कुमार बिष्ट (35) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2016–17 में उसने तीन किमी सड़क निर्माण का ठेका लिया था। वर्ष 2018 में चट्टान आने पर उसके साझेदार लवी ने कहीं से जैलेटिन ट्यूबें मंगाई थीं। ठेका कार्य पूरा होने के बाद ये सामग्री उसी किराए के कमरे में पड़ी रह गई।

यह भी पढ़ें 👉  EPFO का बड़ा फैसला: नौकरी बदलने पर वीकेंड-छुट्टियों को नहीं माना जाएगा सर्विस ब्रेक, कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा पूरा लाभ

आरोपी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान उसने डभरा क्षेत्र में एक कमरा किराए पर लिया था, जिसे वह छह–सात वर्षों तक खाली नहीं करा पाया। जून 2025 में मकान मालिक हिम्मत सिंह ने उससे संपर्क किया, लेकिन उसके न आने पर कमरे का ताला तोड़कर सफाई कराई गई। सफाई कार्य के दौरान मजदूरों ने कमरे में पड़ी पुरानी सामग्री को सामान्य कबाड़ समझकर झाड़ियों में फेंक दिया, जिसमें जैलेटिन ट्यूबें भी शामिल थीं। मकान मालिक को सामग्री के विस्फोटक होने की जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 11 मार्च 2026

अल्मोड़ा पुलिस ने कुछ ही दिनों में मामले का सफल खुलासा कर संभावित खतरे को टालने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है और अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अग्निवीर जवान की पुंछ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चंपावत के खरही गांव में मातम
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page