राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वच्छता सर्वेक्षण के विजेताओं का सम्मान, देहरादून को मिली 62वीं और हल्द्वानी को 291वीं रैंक

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/देहरादून। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित देश के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में विजेता शहरों और नगर निकायों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 34 संस्थानों में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की 1790 सीटों को मंजूरी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून नगर निगम को इस बार सर्वेक्षण में 62वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, हरबर्टपुर नगर पालिका की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई। पिछली बार 56वें स्थान पर रही नगर पालिका इस बार 53वें स्थान पर खिसक गई। हरबर्टपुर अब भी खुले में शौच मुक्त घोषित नहीं हो सकी है और कूड़ा मुक्त शहरों की स्टार श्रेणी में भी जगह नहीं बना पाई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 9 फरवरी से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी

राज्य के अन्य शहरों की स्थिति इस प्रकार रही—

हरिद्वार : 363वीं रैंक

अल्मोड़ा : 907वीं रैंक

हल्द्वानी : 291वीं रैंक

कोटद्वार : 232वीं रैंक

पिथौरागढ़ : 177वीं रैंक

राज्य के लिए राहत भरी खबर यह रही कि लालकुआं नगर निकाय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की बड़ी रक्षा छलांग: स्वदेशी ‘TARA’ ग्लाइड वेपन का सफल परीक्षण, 100 किमी दूर तक सटीक वार की क्षमता

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहरी निकायों को स्वच्छता व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, नागरिक भागीदारी, और ओडीएफ प्लस स्थिति जैसे मानकों पर परखा गया। इस बार भी सर्वेक्षण में लाखों नागरिकों की राय को शामिल किया गया, जिससे परिणामों को और अधिक पारदर्शी बनाया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page