Haldwani: 8 अगस्त को सजेगा संस्कृति का रंगमंच, ‘हरेला क्वीन’, ‘सावन क्वीन’ और कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊँनी संस्कृति, लोक परंपराओं और हरेला पर्व की खुशबू से सराबोर एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित होगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, महिला प्रकोष्ठ, जिला नैनीताल के तत्वावधान में ‘हरेला क्वीन’, ‘सावन क्वीन’ एवं ‘कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता’ का आयोजन परिणय वाटिका बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में शनिवार, 8 अगस्त को अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। आयोजन में महिलाओं की प्रतिभा, पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और कुमाऊँनी खानपान की समृद्ध विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की आयु में निधन

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि आयोजन का उद्देश्य कुमाऊँनी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को महिलाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही हरेला पर्व के संदेश को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करना भी कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में बड़ा फेरबदल: 68 अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव व उपसचिवों के तबादले, वर्षों से जमे अफसरों को हटाया...सूची देखें

उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा, वहीं नई पीढ़ी को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का भी सार्थक प्रयास होगा। उन्होंने सभी महिलाओं और जनपदवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में वृहद पशु प्रदर्शनी का आयोजन, पंकज कुमार की हीफर भैंस बनी चैंपियन

प्रेस वार्ता में महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री ऊर्वशी बोरा, कोषाध्यक्ष विनीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति मेहता, कंचन कनवाल, नीता मेहरा, जिला संरक्षक इंद्र कुमार भटियानी, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, जिला मीडिया प्रभारी नीरू भल्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page