Haldwani: कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी…निखिल कुमार बने महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महानगर कांग्रेस कमेटी ने युवा कार्यकर्ता निखिल कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए भगवानपुर विचला, वार्ड नंबर-41 निवासी निखिल कुमार को महानगर कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: किराया बढ़ोतरी पर व्यापारियों का विरोध, 50% तक बढ़े दुकानों के किराए के खिलाफ महापौर को सौंपा ज्ञापन

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने विश्वास जताया कि निखिल कुमार पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

निखिल कुमार की नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में नशे के खिलाफ ग्रामीणों का संकल्प, सामाजिक आयोजनों से शराब को बाहर करने का ऐलान

इस अवसर पर निखिल कुमार के पिता नवीन चंद्र, बड़े भाई एवं पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिला महासचिव मलय बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, हेमंत साहू, पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर सचिन राठौर, अक्षय आर्य, गोविंद कश्यप, दीपक आर्य, संजय कुमार, पवन कुमार, कमलेश कुमार, अर्जुन आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page