Udham Singh Nagar: किच्छा में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बवाल, कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ बेहोश

खबर शेयर करें

किच्छा। नगर निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद मंगलवार को किच्छा में मतपेटियां स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराने के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। मतपेटियां जमा कराने को लेकर दो पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और मौके पर धक्का-मुक्की व हंगामा शुरू हो गया।

धक्का-मुक्की के बीच विधायक बेहड़ की तबीयत बिगड़ी

हंगामे और भगदड़ के बीच कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर बेहोश हो गए। इसके बाद समर्थकों में भी अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  विदेश भेजने का सपना दिखाकर 1.33 लाख की ठगी, फरार कबूतरबाज को पुलिस ने दबोचा

विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें थप्पड़ मारा। विधायक के इस आरोप के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया तथा मामला किच्छा कोतवाली तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं संयोजक का हुआ स्वागत

पुलिस ने संभाला मोर्चा, फटकारी लाठियां

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला। मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई और लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

कोतवाली में जुटे दोनों पक्ष, पुलिस की निगरानी बढ़ी

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग किच्छा कोतवाली में डटे हुए हैं। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Accident: नैनीताल आ रही कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, चार घायल...स्थानीय लोगों ने बचाई जिंदगियां

पुलिस का कहना है कि मौके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। फुटेज के आधार पर हंगामा और उपद्रव करने वालों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page