पंतनगर विवि के कुक्कुट फार्म में बर्ड फ्लू, 5432 मुर्गियां दफनाई गईं

खबर शेयर करें

पंतनगर। जीबी पंत विश्वविद्यालय के नगला शैक्षणिक कुक्कुट फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एक सितंबर को चीफ वेटरनरी ऑफिसर डॉ. आशुतोष जोशी के नेतृत्व में टीम ने फार्म में बची 5432 मुर्गियों को वैज्ञानिक तरीके से मारकर दफना दिया। इसके साथ ही फार्म अब पूरी तरह मुर्गी विहीन हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नीट-यूजी पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

पिछले माह फार्म में करीब 16 हजार मुर्गियां थीं। 13 अगस्त को अचानक 150 मुर्गियों की मौत से शुरू हुआ सिलसिला धीरे-धीरे बढ़कर 500 प्रतिदिन तक पहुंच गया। प्रारंभिक जांच के लिए भेजे गए नमूनों में आईवीआरआई बरेली की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन भोपाल स्थित वेटनरी कॉलेज की रिपोर्ट में एच5एन1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने पीएनजी और सीएनजी पर वैट में की बड़ी कटौती

संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए फार्म को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि महामारी का खतरा टलने तक फार्म बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  'ईरान से अब कोई समझौता नहीं होगा', ट्रंप का बड़ा ऐलान...परमाणु कार्यक्रम पर फिर दी सख्त चेतावनी

You cannot copy content of this page