कोटाबाग की हिमानी गर्जोला को राष्ट्रपति अवार्ड

खबर शेयर करें

नैनीताल। भारत स्काउट-गाइड उत्तराखंड की छात्रा हिमानी गर्जोला ने राष्ट्रपति अवार्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग की छात्रा हिमानी को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

हिमानी ने वर्ष 2016 में कक्षा 6 में प्रवेश लेने के साथ ही गाइड कंपनी में अनुराधा पांडेय के निर्देशन में कदम रखा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान की परीक्षाओं से गुजरते हुए उन्होंने राज्य पुरस्कार अर्जित किया और निरंतर प्रगति करते हुए राष्ट्रपति अवार्ड तक पहुंचीं। 31 अगस्त 2025 को हरियाणा के गदपुरी स्थित नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स पलवल में आयोजित राष्ट्रपति रैली में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नंदा देवी महोत्सव के समापन पर नैनीताल, भवाली और भीमताल में 23 सितंबर को शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, DM ने घोषित किया अवकाश

हिमानी ने कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों और जम्बूरियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनकी इस सफलता में गाइड कैप्टन श्रीमती अनुराधा पांडेय का अहम योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता के नाम की सिफारिश

हिमानी की उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, सहायक जिला आयुक्त गाइड, प्रधानाचार्य विनीता पाठक, प्रादेशिक संगठन आयुक्त बी.एस. बिष्ट, जिला सचिव आर.एस. जीना, ब्लॉक सचिव कमलेश सती सहित विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम में अगले सत्र से 30% बदलाव, नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार होगी नई रूपरेखा

You cannot copy content of this page