BREAKING NEWS: पूर्व कैबिनेट मंत्री बेहड़ के बेटे व पार्षद सौरभ बेहड़ पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे एवं रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ बेहड़ पर देर शाम जानलेवा हमला कर दिया गया। तीन नकाबपोश बदमाशों ने सौरभ पर अचानक हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है, उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले...उत्तराखंड में अब ‘नो व्हीकल डे’, सरकारी गाड़ियों पर कटौती और वर्क फ्रॉम होम

Deadly Attack on Congress MLA’s Son Shocks Rudrapur: जानकारी के अनुसार, सौरभ बेहड़ किसी मामले को लेकर आवास विकास चौकी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान आवास विकास क्षेत्र में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। हमले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 13 दिसम्बर 2025

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस टीम और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता मौके पर और अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1AJqDHn3Ub/

घटना को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा, “हमला होने से पहले मेरा बेटा आवास विकास चौकी जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला किया। यह घटना बेहद निंदनीय है। कौन लोग थे, यह सामने आएगा। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी समारोह में विवाद बना खूनी वारदात...पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की कर दी हत्या, इलाके में दहशत

इस सनसनीखेज हमले के बाद रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आमजन में भी दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और हमलावरों की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page