बेटी का हाल पूछा तो फूट पड़ा गुस्सा…ससुर ने ईंट से फोड़ा दामाद का सिर, समधन के हाथ में काटा दांत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए अदालत में चल रही काउंसलिंग गुरुवार को जंग के मैदान में बदल गई। जजी परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ससुर ने दामाद का सिर ईंट से फोड़ दिया और बीच-बचाव करने आई समधन को भी नहीं बख्शा।

मामला हरिपुर पूर्णानंद गोरापड़ाव निवासी हेमंत कुमार, जो पेशे से चालक हैं, और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहे विवाद का है। पूजा ने पहले ही हेमंत पर दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में गुरुवार को दोनों की दूसरी काउंसलिंग जजी परिसर में होनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गैरसैंण सत्र में 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी सरकार, कैबिनेट बैठक में 28 प्रस्तावों पर लगी मुहर

काउंसलिंग के दौरान जब हेमंत ने अपनी चार वर्षीय बेटी का हालचाल ससुर चंदन लाल से पूछा, तो मामला बिगड़ गया। बेटी को देखने की उम्मीद लेकर आए हेमंत का यह सवाल चंदन लाल को रास नहीं आया और बातों-बातों में कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, भारत रत्न देने की मांग उठी

देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच ससुर ने पास पड़ी ईंट उठाकर दामाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ईंट लगने से हेमंत का सिर फट गया और खून बहने लगा। जब हेमंत की मां नीमा देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, तो गुस्साए ससुर ने उनके हाथ में दांत काट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पदों की विभागीय भर्ती प्रक्रिया रद्द, आठ फरवरी को प्रस्तावित परीक्षा भी निरस्त

घायल दामाद ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंप दी और ससुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page