एनडीए सरकार के 11 साल पूरे, पीएम मोदी बोले— हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने गुरुवार को अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने कहा कि “पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार का हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इस दौरान हमारी उपलब्धियां अभूतपूर्व रही हैं और 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में प्रयास किए गए हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 29 अगस्त को होगा खेल विश्वविद्यालय का विधिवत शुभारंभ, प्रवेश की अंतिम तिथि 19 अगस्त

प्रधानमंत्री ने लिखा कि सरकार की योजनाओं ने देश में समावेशी विकास को गति दी है। उन्होंने पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने गरीबों को आवास, रसोई गैस, बैंकिंग और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

मोदी ने बताया कि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर), डिजिटल समावेशन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर सरकार के जोर ने पारदर्शिता बढ़ाई और लाभ अंतिम व्यक्ति तक शीघ्रता से पहुंचाना सुनिश्चित किया। इसके चलते 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  ईपीएफओ ने ऑटो सेटलमेंट की सीमा बढ़ाई, अब 5 लाख रुपये तक मिलेगा एडवांस क्लेम

प्रधानमंत्री ने कहा, “एनडीए सरकार एक समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है, जहां हर नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अवसर मिले।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सर्वांगीण विकास के प्रयासों ने परिवर्तनकारी परिणाम दिए हैं, जिससे गरीब और वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिला है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page